{"_id":"681bc8ee6636fab4f103d5f5","slug":"high-alert-after-operation-sindoor-police-on-every-corner-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-639308-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुरादाबाद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। दूसरे जनपदों की सीमा और उत्तराखंड से सीमा सटे ठाकुरद्वारा, भगतपुर में संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। दिन-रात चाैकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग की। वहीं शहर में नगर निगम के आईसीसीसी में तैनात स्टाफ को भी कैमरों के जरिये निगरानी रखने के लिए सतर्क किया गया है।
भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को हमला कर तबाह कर दिया। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई लोगों में विशेष चौकसी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहे।
पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ गश्त करते नजर आए। पुलिस टीमों ने बुधवार को होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों के साथ बाजारों में संदिग्ध लोगों की तलाश में अभियान चलाया। शहर से लेकर देहात तक 200 से ज्यादा प्वाइंटों पर चेकिंग की गई। इसके अलावा देर रात से लेकर सुबह तक अधिक चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस अलर्ट है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम और स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा यूपी 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है।