फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Helpline of Kovid Command Center not proving helpful

मददगार साबित नहीं हो रही कोविड कमांड सेंटर की हेल्पलाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Helpline of Kovid Command Center not proving helpful
मुरादाबाद। कोरोना के मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने हर जिले में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की स्थापना की है। लॉकडाउन में बिना निकले लोगों की समस्या का समाधान हो सके और उन्हें घर बैठे सही सलाह मिल सके, इसके लिए हर कमांड सेंटर के कई फोन नंबर बतौर हेल्पलाइन जारी किए गए हैं, लेकिन जिले में इन हेल्पलाइन नंबरों से लोगों को हेल्प नहीं मिल पा रही। इन नंबरों पर आसानी से बात नहीं हो पाती। बात होने की स्थिति बने तो सही दिशा या समाधान हाथ नहीं आता।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से संचालित हो रहे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से संवाद के लिए फ ोन नंबर 0591-2412728, 0591-2413025, 0591-2413150, 9454416867 और 9454416893 जारी किए गए हैं। गुरुवार को महानगर के रहने वाले अंकित मिश्रा ने बताया कि आक्सीजन की जरूरत के लिए वह एक एक कर सभी नंबरों को मिलाते रहे, लेकिन कभी फोन व्यस्त मिला तो कभी उठा ही नहीं। इसी तरह का अनुभव दीपक शर्मा ने बताया। उनका भी कहना है कि नंबर लगातार व्यस्त मिले या उठे नहीं। दोनों ने ही इस स्थिति पर डीएम को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

महानगर के ही रहने वाले शहनवाज ने भी कमांड सेंटर के फोन नंबरों पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे हेल्पलाइन नंबर जारी करने का क्या मतलब है, जब इन पर संपर्क ही नहीं हो पाता। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन नंबरों के माध्यम से लोगों की मदद कराए, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियलिटी चेक में भी नहीं उठे नंबर
कोविड कंट्रोल के नंबरों की रियलिटी चेक करने के लिए अमर उजाला टीम ने भी अलग.अलग समय पर अलग.अलग नंबरों को डायल किया। फोन नंबर 0591-2412728 पर दोपहर दो बजे, शाम चार बजे और 06.11 बजे दो-दो बार कॉल की गई, लेकिन हर बार नंबर व्यस्त मिला। इन्हीं समय पर 0591-2413025 और 9454416867 को भी ट्राई किया गया। इन पर रिंग गई, लेकिन काट दिए गए, जबकि 9454416893 भी व्यस्त होने का संदेश सुनाता रहा।
ऑक्सीजन की मांग के लिए आईं 160 कॉल
कोविड-19 वार रूम के रिकार्ड में गुरुवार को ऑक्सीजन दिलवाने के लिए 160 फोन कॉल आईं, जिन्हें यहां से एजेंसियों का नंबर दे दिया गया। कोविड कमांड सेंटर में फोन करके अस्पताल में खाली बेड के संबंध में 82 लोगों ने पूछतांछ की, जबकि कोरोना टेस्ट का स्थान जानने के लिए 90 लोगों ने कॉल की। होम आइसोलेट 216 मरीजों ने परामर्श लिया। कंट्रोल में यह भी शिकायत आई कि लाइनपार में दस मजदूर फंसे हुए हैं। उनके सामने खाने की समस्या है। मोहल्ले वाले उनकी मदद कर रहे हैं, जो अपर्याप्त है।
मूूंढापांडे के सुरेश चौधरी ने फोन कर डॉक्टरी सलाह ली। उन्होंने कहा कि दो दिन से उन्हें खांसी आ रही है और पूरा शरीर दर्द कर रहा है। डॉक्टर ने दवा बताई और तीन दिन बाद पुन: हाल बताने के लिए कहा।

डीएम का दावा, मॉनीटरिंग में टॉप टेन जिलों में है मुरादाबाद का कोविड कंट्रोल सेंटर
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि कोविड कंट्रोल सेंटर पर 15 से अधिक प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारी काम करते हैं। हर रोज 21 सौ से अधिक मरीजों को कॉल कर उनका हाल जाना जा रहा है और परामर्श दिया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई मॉनीटरिंग में मुरादाबाद का कोविड कंट्रोल सेंटर टॉप टेन जिलों में हैं। जहां से मरीजों को सर्वाधिक कॉलिंग की जा रही है। इसी तरह मेडिसिन वितरण में भी हम आगे हैं। चूंकि यहां से कोविड मरीजों को बड़े स्तर पर कॉलिंग की जा रही है, इसलिए फोन व्यस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed