फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   help foundation par gramin ko pit, viruddh char ki report darj karen

Moradabad News: मदद मांगने पर ग्रामीण को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
help foundation par gramin ko pit, viruddh char ki report darj karen
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर में सड़क पर विवाद कर रहे लोगों से एक ग्रामीण ने चलने के लिए रास्ता मांगा तो दबंगों ने उनको पीट दिया। घायल ग्रामीण के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ा तैय्या निवासी आदित्य ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 9:30 बजे उसके पिता वीरपाल सिंह गांव से मुरादाबाद शहर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में मझोला के उत्तरपुर बहलोलपुर में वहीं के गुरमीत, उसका भाई अभिषेक एवं अरविंद और सुरेंद्र किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। पिता वीरपाल ने उनसे साइड मांगा तो आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर पिता को घायल कर दिया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन भाइयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed