फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy vehicles will not run on the highway for four days from today

Moradabad News: हाईवे पर आज से चार दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not run on the highway for four days from today
मुरादाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। अफसरों ने हाईवे पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने दी है। शनिवार और रविवार को तीन ड्रोन से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हाईवे पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है, हालांकि अभी छोटे वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन

अफसरों ने हाईवे के साथ ही मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार, ब्रजघाट के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार से कांवड़िये जल लेकर लौटने लगेंगे। शुक्रवार की शाम से रूट डायवर्जन करना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए अफसरों ने शुक्रवार सुबह से हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे वाहन डायवर्ट कर दिए जाएंगे। दिल्ली हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन कांवड़ियों के लिए रहेगी जबकि मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन में कारें और छोटे वाहन चलते रहेंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर कार और छोटे वाहनों के संचालन पर भी रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिले को 10 जोन और 24 सेक्टर और 51 सब सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ मार्ग पर तीन ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। दिल्ली रोड, कांठ रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर सभी कट बंद करा दिए गए हैं। दिल्ली रोड गागन तिराहा, जीरो ज्वाइंट पाकबड़ा, फव्वारा चौक और काशीपुर तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फव्वारा चौक और जीरो प्वाइंट पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर तैनात रहेंगे।
------------------------
ये है रूट प्लान
- मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ जाने वाले रोडवेज, निजी बसें और भारी बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदारबाद होते हुए मेरठ व दिल्ली जाएंगे और इस रास्ते से वापस आएंगे।
- रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाली रोडवेज व निजी बसें शाहबाद, बिलारी होकर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- अमरोहा से रामपुर-बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

- मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, धामपुर और बिजनौर होते हुए जाएंगे।
- मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू कट से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर, होकर बिजनौर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- बिजनौर रोड से बरेली और रामपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल कॉलेज से ठाकुरद्वारा बाइपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होकर जाएंगे।

- मुरादाबाद से छजलैट, कांठ और धामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहन भी कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए चलाए जाएंगे।
- मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें कटघर क्षेत्र में प्रेम वंडर लैंड पुल के नीचे बने अस्थायी बस स्टैंड से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर होते हुए जाएंगी और उसी मार्ग से वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed