{"_id":"61a283c59a7a1443c8609ba4","slug":"heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-from-eight-in-the-morning-to-ten-in-the-night-city-news-mbd410847243","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टीईटी के लिए मुरादाबाद में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में 33,837 परीक्षार्थियों के बैठने की उम्मीद है। शहर में रविवार को परीक्षा की वजह से अधिक भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने भी व्यवस्था की है।
पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक चलेगी, जिसके मद्देनजर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
उन्होंने बताया कि बिजनौर, कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वालीं रोडवेज की बसें दोपहर बारह बजे तक पूर्व भी भांति चलेंगी, जबकि बारह बजे के बाद इन बसों को नई तहसील किला तिराहे पर रोक दिया जाएगा। यहीं सवारियां लेकर बसें वापस चली जाएंगी। संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज एवं निजी बसें बारह बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी। 12 बजे के बाद संभल रोड आजाद नगर मोड़ पर रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन
रामपुर-बरेली से आने वाली रोडवेज बसों को हनुमान मूर्ति तक प्रवेश मिलेगा। बसों के लिए दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पास वाले भारी मालवाहक वाहनों का सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में प्रवेश बंद रहेगा।