फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy traffic jam on Delhi road, arrangements went awry

Moradabad News: दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम, व्यवस्थाएं हो गईं धड़ाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on Delhi road, arrangements went awry
मुरादाबाद। रूट डायवर्जन लागू होने से पहले ही दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। जिससे लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

मझोला के दिल्ली रोड पर गांगन तिराहे के पास बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। मंडी में हड़ताल की सूचना के कारण यहां बाजार में सामान बेचने और खरीदने आए लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए थे। शाम करीब छह बजे के बाद धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ती गई। जिससे वाहन सड़क तक पहुंच गए। इसके बाद यहां जाम लगना शुरू हो गया। जिससे दोनों साइडों में जाम लगा तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह डिवाइडर के कट बंद कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर गांगन तिराहे तक कई कट बंद कर दिए हैं। यहां रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने वाला कट खुला हुआ है। बुद्धि विहार कॉलोनी और सोनकपुर ओवरब्रिज से आने वाले वाहन भी इसी कट से गुजर रहे हैं। जिस कारण यहां भी भीषण जाम लग गया था। शुक्रवार शाम छह बजे से लेकर आठ बजे तक दोनों जगह लोग जाम से जूझते रहे। जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। मझोला थाने और यातायात पुलिस के सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों जगह का जाम खुलवाया। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई पवन कुमार त्यागी ने बताया कि साप्ताहिक बाजार और कट बंद होने से जाम लग गया था। आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed