फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy rain in Moradabad division, woman dies due lightning Rampur, relief in Sambhal-Amroha

UP Weather: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश, रामपुर में बिजली गिरने से महिला की माैत, संभल-अमरोहा में मिली राहत

Fri, 13 Jun 2025 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में बदले माैसम के बीच दोपहर को जमकर बारिश हुई। इससे लोगों उमस  को बड़ी राहत मिली। रामपुर जिले में बिजली गिरने से एक महिला की माैत हो गई।

विज्ञापन
Heavy rain in Moradabad division, woman dies due lightning Rampur, relief in Sambhal-Amroha
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में माैसम बदलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ दोहपर को झमाझम बारिश हुई। इससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


मंडल के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। मुरादाबाद के दिल्ली रोड इलाके में तेज बारिश हुई इसका असर शहर में भी दिखा। कई जगहों पर जलभराव हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार तापमान में लगभग दस डिग्री की गिरावट आ गई है। आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

रामपुर जिले के बिलासपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत
रामपुर में शुक्रवार को मौसम में बदलाव के बाद बिलासपुर क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान की छत पर कपड़े उतारने गई सिकरौरा गांव निवासी किरन देवी (35) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। मकान के दूसरे तल पर सूखे हुए कपड़ों को उतारने के लिए छत पर गई किरन देवी बिजली गिरने से वह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां उन्हें रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मुरादाबाद के कांठ-बिलारी और अन्य जगहों पर भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे किसानों को राहत मिली है। कुंदरकी में बारिश के कारण बिजली सेवा प्रभावित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed