{"_id":"67a27d938bb1a17de7062637","slug":"heavy-jam-on-jama-masjid-bridge-vehicles-stuck-in-tajpur-underpass-too-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-576580-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जामा मस्जिद पुल पर भीषण जाम, ताजपुर अंडरपास में भी फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जामा मस्जिद पुल पर भीषण जाम, ताजपुर अंडरपास में भी फंसे वाहन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल बंद होने से शहर की घनी आबादी के बीच से होकर गुजरने वाले जामा मस्जिद- डबल फाटक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। मंगलवार सुबह से लेकर रात तक बार-बार इस मार्ग पर जाम लगता रहा। कटघर, गलशहीद और मुगलपुरा थाने की पुलिस के अलावा यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी रही लेकिन छोटे वाहनों की संख्या इन मार्ग पर कम नहीं हुई।
मंगलवार सुबह नौ बजे यातायात पुलिस ने काशीपुर तिराहे पर वाहनों को रामगंगा पुल की ओर जाने से रोक दिया गया। जिस कारण काशीपुर तिराहे पर जाम लग गया। शहर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो मार्ग निर्धारित किए गए। एक मार्ग काशीपुर तिराहे से जीरो प्वाइंट होते हुए संभल गागन तिराहे से कोहिनूर तिराहे होते हुए हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की ओर जाने का है।
इस मार्ग को तय करने में 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं दूसरे मार्ग से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर शहर में प्रवेश मिल रहा है। यह मार्ग काशीपुर तिराहे से ताजपुर अंडरपास से होकर जामा मस्जिद पुल से शहर में प्रवेश के लिए बनाया गया है। इस मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया और अन्य छोटे वाहन इतने ज्यादा आ गए की अंडरपास में ही भीषण जाम लग गया। इसके अलावा जामा मस्जिद पुल, जामा मस्जिद चौराहा, इंदिरा चौक, ईदगाह चौराहा, भूड़े का चौराहा से लेकर संभल चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
फोटो
शहर में जाम लगते ही एसएसपी ने सड़क पर उतारे अधिकारी
रामगंगा पुल बंद होने से शहर में जाम लगने की जानकारी मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने गूगल मीट से अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़कों पर उतरें और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाएं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि यातायात चलता रहे। कहीं जाम नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद डबल फाटक मार्ग फ्री रहना चाहिए। इस मार्ग पर आने वाली दुकानों के बाहर अतिक्रमण न हो और न ही वाहन खड़े होने चाहिए।