फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing postponed in case of rape of minor

Moradabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Hearing postponed in case of rape of minor
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक आरोपी है। जिसे अपने पक्ष में गवाह पेश करने का मौका दिया गया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण गवाह पेश नहीं हो सका। अब 23 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक भूकन सिंह और अभिषेक भटनागर ने बताया कि मंगलवार को ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से तलब किया गया। जिसे अपने पक्ष में गवाह पेश करना था लेकिन मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मुकदमे में कार्यवाही नहीं हो सकी। ललित कौशिक के वकील दिनेश चंद पाठक ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर हड़ताल का हवाला देते हुए गवाह को अन्य तिथि में पेश करने की अपील की। अदालत ने प्रार्थनापत्र पर विचार करने के बाद बचाव पक्ष को गवाह पेश करने के लिए एक मौका और देते हुए 23 जनवरी लगा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article