फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of jayaprada issue on 22 november

अभिनेत्री जयाप्रदा प्रकरण में 22 को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
hearing of jayaprada issue on 22 november
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब मुकदमे में 22 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह के दौरान रामपुर की पूर्व संासद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सांसद सपा आजम खां, रामपुर के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खान, अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन, सपा नेता फिरोज खान और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह सभी एक सम्मान समारोह में कटघर स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एकत्र हुए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना रामपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए (स्पेशल कोर्ट) पुनीत गुप्ता की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन, समारोह के आयोजक आरिफ और सपा नेता फिरोज खान के ऊपर आरोप तय होने थे। हालांकि बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। बुधवार को अदालत में मुरादाबाद सांसद एसटी हसन आरिफ हाजिर हुए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed