फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of chajlet issue on 30 june

छजलैट प्रकरण में 30 जून को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
hearing of chajlet issue on 30 june
मुरादाबाद। करीब चौदह साल पुराने छजलैट प्रकरण में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। इस केस में रामपुर के तत्कालीन सपा विधायक आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपा नेता आरोपी हैं। अब इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 जून नियत की गई है।
विज्ञापन

रामपुर के सपा विधायक आजम खां की गाड़ी छजलैट थाने के सामने पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवा ली थी। आजम खां अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चेकिंग के विरोध में आजम खां थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए थे जिसकी सूचना मिलने पर आस पास के जनपदों के सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है जाम लगाकर नारेबाजी की थी। आरोप लगा था कि इन नेताओं ने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी - एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वमी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि सोमवार को न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। जिस कारण 30 जून को सुनवाई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed