फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of chajlat issue on 24 november

छजलैट प्रकरण में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
hearing of chajlat issue on 24 november
मुरादाबाद। रामपुर के सांसद आजम खां सहित अन्य सपा नेताओं के ऊपर चल रहे मुकदमे में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए 24 नवंबर तिथि तय की गई है। साथ ही आजम खां के ऊपर चल रहे अदालत की अवमानना के मुकदमे में भी 23 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मामला अब से करीब 13 साल पहले का है, जब रामपुर के सपा सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उस समय उनके वाहन को थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था। वाहन के कागजात चेक किए जाने को लेकर आजम खां काफी नाराज हुए थे। आजम खां के समर्थन में आसपास के अन्य सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप लगा था कि इन नेताओं ने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए (स्पेशल कोर्ट) पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में बुधवार को गवाह तलब किए गए थे। बुधवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 24 नवंबर तय की है। इसी अदालत में चल रहे अदालत की अवमानना के मुकदमे में सुनवाई 23 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed