फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in the objectionable remark case against Jaya Prada adjourned

Jaya Prada: जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुनवाई टली, अब चार नवंबर की मिली तारीख

Tue, 01 Nov 2022 08:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण एवं वादी पक्ष की ओर से गवाह हाजिर नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Hearing in the objectionable remark case against Jaya Prada adjourned
जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण एवं वादी पक्ष की ओर से गवाह हाजिर नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मुकदमे में गवाह प्रस्तुत करने के लिए चार नवंबर नियत की गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में थाना कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें आजम खां भी शामिल हुए थे। जहां उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने व मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाइयों ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं। पत्रावली एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में मंगलवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही होनी थी लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने और गवाह नहीं आने की वजह से मुकदमे में सुनवाई के लिए चार नवंबर लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed