फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in Jayaprada case postponed for Rampur and others

रामपुर समेत अन्य के लिए जयाप्रदा प्रकरण में सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Jayaprada case postponed for Rampur and others
रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा परअभद्र टिप्पणी के मामले में मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अदालत में सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में जून 2019 में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप आजम खां पर लगाया गया था। इस मामले में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को अदालत ने गवाह को तलब किया था, जो कि उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। पांच जनवरी को सुनवाई होगी। आजम खां के विरुद्ध छजलैट प्रकरण में अदालत की अवमानना का भी मुकदमा विचाराधीन है। इस मुकदमे में भी पांच जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed