फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   health workers number increas in vaccination programme

कोरोना टीकाकरण : बढ़ गई टीका लगवाने वालों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
health workers number increas in vaccination programme
दिल्ली रोड एपेक्स अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती महिला। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे दिवस पर भले ही टीकाकरण का प्रतिशत घट गया हो, लेकिन टीका लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्करों की संख्या बढ़ गई है। चार दिवसों के टीकाकरण में शुक्रवार को सबसे अधिक 3282 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। हालांकि टीकाकरण का प्रतिशत सबसे कम 56.3 रहा। अब चार और पांच फरवरी को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 26 केंद्रों पर 46 सत्रों में 5832 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य था। जो कोरोना टीकाकरण अभियान में अभी तक का सबसे अधिक लक्ष्य और सत्र था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण में जिले में 3282 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जो तीन टीकाकरण दिवसों की तुलना में स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे अधिक संख्या है। गुरुवार को 3066 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष शुक्रवार को 56.3 प्रतिशत ही टीकारकरण हो सका है। जो अभी तक का सबसे कम प्रतिशत है। सबसे अधिक मूंढापांडे सीएचसी में 85.6 और सबसे कम जिला अस्पताल में 21.6 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

- टीकाकरण के प्रतिशत में कमी आई है। हालांकि और दिवसों की तुलना में टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी और आशाओं को टीका लगना था। इन्हें जागरूक कर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीकाकरण दिवसों की स्थिति
- 16 जनवरी: 80 प्रतिशत, 479 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 22 जनवरी: 62 प्रतिशत, 2031 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 28 जनवरी: 63 प्रतिशत, 3066 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 29 जनवरी: 563. प्रतिशत, 3282 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
सरकारी अस्पतालों के टीकाकरण का प्रतिशत
केंद्र-------प्रतिशत
भोजपुर-----78.1
बिलारी-----65.6
डिलारी-----82.8
कांठ-----66.4
कुंदरकी-----67.7
मूंढापांडे-----85.6
ताजपुर-----61.3
ठाकुरद्वारा-----80.8
महिला अस्पताल-61.3
जिला अस्पताल-----21.6
अरबन पीएचसी टाउनहॉल-61.5
केंद्रीय पुलिस अस्पताल---34.6
अरबन पीएचसी मझोला-26.7
अरबन पीएचसी फकीरपुरा-40.6
अरबन पीएचसी पीतल बस्ती-24.8
निजी अस्पतालों के टीकाकरण का प्रतिशत
केंद्र------------प्रतिशत
विवेकानंद अस्पताल--42.9
कॉसमॉस अस्पताल--74.3
ब्राइट स्टार अस्पताल--42.9
सिद्ध हॉस्पिटल-----74.3
क्रेस्ट अस्पताल--73.2
साई हास्पिटल--63.8
कोठीवाल डेंटल कालेज--64.0
अपेक्स हास्पिटल--61.0
आशीर्वाद नर्सिंग होम--60.6
टीएमयू--31.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed