{"_id":"6722a71444289c041f0ae634","slug":"health-worker-cheated-out-of-rs-95-thousand-moradabad-news-c-279-1-mo11005-105454-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वास्थ्य कर्मचारी को झांसा देकर 95 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वास्थ्य कर्मचारी को झांसा देकर 95 हजार की ठगी
Thu, 31 Oct 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी को झांसा देकर उससे 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठग ने घटना को स्वास्थ्य कर्मचारी का बॉस बनकर घटना को अंजाम दिया।
मुरादाबाद के थाना कटघर के मोहल्ला प्रभात नगर निवासी शोभित गुप्ता सीएचसी में ओपीडी में पंजीकरण विंडो पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे पर अपने मुरादाबाद स्थित आवास पर बैठे हुए थे। तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें मैसेज कर बताया कि वह उनका बॉस बोल रहा हूं। उसने समझा कि सीएचसी के अधीक्षक बोल रहे हैं तो उसने कहा कि यह नंबर तो आपका नहीं है तो उसने कहा कि मैं दूसरे नंबर से बात कर रहा हूं उसने एक फेंक मैसेज डाला। जिसमें कहा गया था कि उसने शोभित के खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। उसके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। इसलिए वह उसके बताए अकाउंट नंबर में पहले 95 हजार रुपये डाल दे। बाद में वह अन्य खाते में शेष धनराशि डालने की जानकारी देगा। शोभित गुप्ता ने बताया की वह उसके झांसे में आ गया और उसने बिना अपने खाते की जांच किए बताए गए खाता नंबर में 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद उसने अपना खाता चेक किया तो उसमें कोई भी पैसा बाहर से नहीं आया था। इस पर उसे पता चल गया कि ठगी हो गई है। इस पर उसने इसकी सूचना थाना कटघर पुलिस को दी तो पुलिस ने बताया कि वह इस बारे में थाना साइबर क्राइम में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी। शोभित गुप्ता ने बताया कि पहले उसने साइबर क्राइम के 1930 पर घटना की जानकारी देने की कोशिश की लेकिन वह लगातार व्यस्त आ रहा था। उसने फिर थाना साइबर में पहुंचकर घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करा दी है। ठगी की घटना से शोभित और उसके परिवार की दिवाली की खुशियां भी फीकी हो गई है।