फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department sealed Salma Nasir Health Care Hospital

Moradabad News: स्वास्थ्य विभाग ने सील किया सलमा नासिर हेल्थ केयर अस्पताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed Salma Nasir Health Care Hospital
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे सलमा नासिर हेल्थ केयर अस्पताल को सील कर दिया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान यहां पर अवैध लैब भी संचालित मिली। टीम ने दोनों पर सील लगाने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना मझोला में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नोडल अधिकारी वैक्स/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने सलमा नासिर हेल्थ केयर, रहमत नगर का निरीक्षण किया। उनको क्लीनिक में आरिफ (18 वर्ष) निवासी जयंतीपुर ब्लड सैंपल लेते हुए मिला। आरिफ 11वीं का छात्र है और दो माह से सैंपल एकत्र करता था। इसके अलावा क्लीनिक में डींगरपुर निवासी सना खान खाना बनाने का कार्य करती मिली। टीम को स्वाले खां ने अपनी योग्यता बीएससी और आसिम ने अपनी योग्यता डीएमएलटी बताई। इन्होंने लैब टेक्नीशियन का कार्य करना बताया है। मौके पर आठ बेड, एक बेड एनआईसीयू, एक फोटोथेरेपी मशीन एवं ओटी संचालित मिली। स्टाफ ने सलता नासिर को हॉस्पिटल की संचालक बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर पैथोलॉजी लैब संचालित मिली।
विज्ञापन

इसके लेटर हेड पर डाॅ. मोहम्मद आसिम, डीएमएलटी और डाॅ के कुमार, एमडी पैथोलॉजी लिखा मिला, लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं मिला। पैथोलॉजी लैब में ब्लड कलेक्शन बैग, माइक्रोस्कोप, सेन्ट्रीफयुज, ब्लड रोलर, सेल काउंटर, मोनीटर आदि सामान मिले। मौके पर दो मरीज भर्ती मिले। इनमें से एक मरीज मुस्कान पत्नी शिवम सैनी निवासी सिरकोई है। यह महिला गर्भवती थी और 15 जुलाई को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं दूसरी मरीज करिश्मा पत्नी दानिश निवासी पंडित नगला मिली। यह महिला सोमवार को भर्ती हुई थी और यह टाइफाइड से पीड़ित है। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दवाइयां भी मिली हैं। इनमें मल्टीविटामिन, बीटामेथासोन सोडियम फास्फेट, रेनिटिडीन आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का पंजीकरण न तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में है और ना ही इनके द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय से कोई पंजीकरण संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए गए हैं। हेल्थ केयर में कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं पाया गया। चिकित्सालय में फायर सेफ्टी एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अस्पताल को सील करने के अलावा अस्पताल के संचालक और चिकित्सक के खिलाफ थाना मझोला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि संचालक के द्वारा आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ एवं धोखाधडी की जा रही है।
डॉ. नरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी-उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article