फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department delivered medicines at Sundar's home in Manoharpur

मनोहरपुर में सुंदर के घर स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचाई दवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Health department delivered medicines at Sundar's home in Manoharpur
मुरादाबाद। मनोहरपुर गांव में जिस कोरोना संक्रमित सुंदर सिंह का हाल जानने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके घर तक पहुंचे थे, वह अब वीआईपी मरीजों की श्रेणी में आ गया है। सुंदर सिंह को जिला अस्पताल से दी गई दवा का क्रम सोमवार (आज) पूरा होना था। दवा खत्म होने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सुंदर के घर आने वाले दिनों की डोज पहुंचा दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित सुंदर सिंह को पहली खेप में पांच दिन की दवा दी गई थी। यह खेप खत्म होने से पहले ही सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने आने वाले दिनों की दवाई सुंदर के घर पहुंचा दी। गांव की आशा वर्कर संतोष देवी ने बताया कि सुंदर के घर दवा की किट पहुंचा दी गई है। सुंदर सिंह ने भी दवा मिल जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गांव मनोहरपुर में में कोरोना के चार केस हैं। सभी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। किसी के इलाज में दवा की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस बीच आशा वर्करों की टीम गांव में डोर टू डोर सर्वे शुरू करके खांसी, जुकाम या अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को चिह्नित भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed