फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department and police could not find the corona patient even after four days

चार दिन बाद भी कोरोना मरीज को नहीं ढूंढ सका स्वास्थ्य विभाग और पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health department and police could not find the corona patient even after four days
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनजीवन को बुरी तरह बेहाल कर दिया। अभी उस भयावह स्थिति से उबर ही रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के मामले में बरती गई एक व्यक्ति की लापरवाही एक साथ कितने लोगों को परेशान कर सकती है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। चार दिन पहले गायब हुए संक्रमित मरीज का अब तक कुछ पता नहीं चला है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मरीज का पता नहीं लगा सके हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की शून्य संख्या की ओर बढ़ रहे मुरादाबाद को इस मरीज ने चिंता में डाल दिया है। आशंका सता रही है कि मरीज की लापरवाही की वजह से संक्रमण के मामले न बढ़ जाएं। अधिकारियों का कहना है कि गांव स्तर पर निगरानी की जा रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। मुरादाबाद में 16 जुलाई से लगातार छह दिन और 23 जुलाई से लगातार तीन दिन तक कोरोना संक्रमण के केस शून्य हैं। बीच में 22 जुलाई को गांव देहरी निवासी 20 वर्षीय एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। युवक के पते के नाम पर सिर्फ गांव का नाम दर्ज था और मोबाइल नंबर दिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब मरीज की निगरानी के लिए फोन किया तो वह स्विच ऑफ आने लगा। पूरा पता न होने की वजह से मरीज का घर भी चिह्नित नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने युवक के खिलाफ थाना कटघर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कटघर के थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए पते पर युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकलवाई जा रही हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed