फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health camps organized at CHC-PHC and health centers

Moradabad News: सीएचसी-पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए स्वास्थ्य शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Health camps organized at CHC-PHC and health centers
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर सेवा बगवाड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य कैंप, रक्तदान कैंप के अलावा अन्य कार्यक्रम किए गए। सुबह 10 बजे विधायक आकाश सक्सेना ने जिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें खासतौर पर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन, गाइनोलॉजिस्ट इसके साथ आईएमए के लोग भी पहुंचे थे, जिन्हाेंने मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस बीच करीब 763 मरीजों ने चेकअप कराया। इस दिन सभी का पर्चा निशुल्क बना था और मरीजों को परामर्श दिया गया था। इसके बाद यहां पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सात लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। इसके अलावा अस्पताल में बनाया गया आयुष्मान वार्ड का विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर आरंभ कराया।
विज्ञापन

12 बेड के इस केंद्र में जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड होगा और यह अस्पताल से सत्यापित होगा, उसको यहां भर्ती किया जाएगा। यहां से फिर सीधे सभी लोग द्वितीय तल पर आईपीएचएल लैब में पहुंचे, जहां इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। विभाग के सभी डॉक्टर और सहायकों ने अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने नगर स्वास्थ्य केंद्र बरेली गेट का फीता काटा। कार्यक्रम में डॉ. फसाहत हुसैन, वसीम उल हक, जमीर खान, सुधीर कुमार, ममता पाल, जीशान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed