फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Head with a sharp weapon, 16 blows on the body, a broken bottle of liquor also entered in the stomach

धारदार हथियार से सिर, शरीर पर किए 16 वार, पेट में शराब की टूटी बोतल भी घुसेड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Head with a sharp weapon, 16 blows on the body, a broken bottle of liquor also entered in the stomach
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लापता बीटेक छात्र की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। धारदार हथियार से सिर और हाथ समेत अन्य स्थानों पर सोलह वार किए गए। इसके साथ ही पेट में शराब की टूटी बोतल भी घुसेड़ी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उधर, पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी इस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे स्थित गांव गणेशघाट से करीब तीन सौ मीटर दूर एक खेत में युवक का युवक का शव पड़ा मिला था। किसान उस समय खेत में दवा छिड़कने गया था। किसानों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और चेहरा भी एसिड डाल कर जलाया गया था। मौके पर पहुंचे लोगों व परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त थाना बिलारी के ग्राम ढकिया नुरू निवासी वीरेंद्र सैनी के पुत्र सुधीर सैनी के रूप में की। सुधीर बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए गया और उसके बाद से लापता हो गया। कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग को लेकर सुधीर का युवती के परिजनों से विवाद हो गया था। लिहाजा, सुधीर के परिवार वालों ने युवती के परिवार के दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुधीर के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के अनुसार हत्या तीन दिन पहले की गई है। इससे साफ है कि सुधीर को गुरुवार कॉलेज जाते समय ही कुछ लोगों ने अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुधीर के सिर, हाथ आदि पर धारदार हथियार के 16 गहरे निशान भी मिले हैं। इसके अलावा उसके पेट में शराब की टूटी बोतल के टुकड़े मिले हैं। शराब की टूटी बोतल पेट में घुसेड़ने से उसकी आंतें कट गईं थीं।
चेहरे समेत शरीर के कई स्थानों पर एसिड भी डाला गया था। बताया जाता है कि हत्या करने वालों ने ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हाथ पर धारदार हथियार के गहरे वार के निशान से माना जा रहा है कि उसने हत्या करने वालों से बचने के लिए संघर्ष भी किया होगा। पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को पूछताछ भी की। लेकिन,पुलिस को अभी तक इस हत्याकांड से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है।

पुलिस बीटेक छात्र की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों से पूछताछ कर रही है। जिन लोगों को नामजद किया गया है उनके परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद भी हुआ था। दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य पाए जाएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। -अमित आनंद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed