फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   head constable suicide in moradabad police line

हेड कांस्टेबल की आत्महत्या का मामला : लंबे समय से अवसाद में थे, बुधवार रात कराई थी पुलिस लाइन में आमद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
head constable suicide in moradabad police line
मुरादाबाद पुलिस लाइन में गुरुवार को हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन की आत्महत्या के बाद घटनास्‍थल की ज? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पुलिस लाइन स्थित बैरक में गुरुवार दोपहर हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन ने कारबाइन से गोली मारकर आत्महत्या की। वह पुलिस लाइन में तैनात थे और दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल में ड्यूटी चल रही थी। पुलिस कर्मी द्वारा उठाए गए इस कदम से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए और साथी पुलिस कर्मियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया। अफसरों का कहना है कि हेड कांस्टेबल 17 दिन छुट्टी और दस दिन गैरहाजिर रहने के बाद बुधवार को पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। सिपाही पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले 52 वर्षीय मजहर हुसैन मूलरूप से बरेली के अटंगा चांदपुर गांव निवासी थे। इनका परिवार पीलीभीत के छोटा खुदा गंज मोहल्ले में रहता है। परिवार में पत्नी जरीन, बेटी तुबहा, बेटा जुनैद खां और कुत्सुम फातिमा हैं। तुबहा की शादी हो चुकी है। पुलिस लाइन के आरआई इंद्रवीर सिंह ने बताया कि मजहर पहले सात दिन और फिर दस दिन की छुट्टी लेकर गए थे। इसके बाद भी वह नहीं लौटे और दस दिन से गैर हाजिर चल रहे थे। बुधवार को मजहर ने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। उन्हें दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल में गार्ड के रूप में ड्यूटी करनी थी। गुरुवार को मजहर ने शस्त्रागार से कारबाइन ली और इसके बाद वह अपनी बैरक में पहुंच गए। यहां अपने बिस्तर पर आराम करने लगे। उस वक्त बैरक में तीन अन्य पुलिस कर्मी राजेंद्र शर्मा, महीपाल सिंह और पीतांबर सिंह भी अपने अपने बिस्तर पर आराम कर रहे थे। दोपहर करीब पौने एक अचानक फायर की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि मजहर हुसैन खून से लथपथ हालत में अपने बिस्तर पर पड़े थे। पास ही कारबाइन पड़ी थी। उन्होंने इससे खुद को खुद को गोली मार ली थी। पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को दी। उस वक्त पुलिस लाइन में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी अधीनस्थों के साथ पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग कर रहे थे। पुलिस कर्मी के सुसाइड की सूचना से सभी अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। अफसरों ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। हेड कांस्टेबल के चचेरे भाई व अटंगा चांदपुर गांव निवासी कोरोना सेल में तैनात कमरूल हसन ने पुलिस अफसरों को बताया कि मजहर लंबे समय से मनोरोग से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed