{"_id":"665d09be6ae8cc62210db8c9","slug":"head-constable-found-dead-on-bed-in-the-room-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-412946-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कमरे में बिस्तर पर मृत मिले हेड कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कमरे में बिस्तर पर मृत मिले हेड कांस्टेबल
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल राज कुमार कमरे में मृत अवस्था में मिले। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल कराई। रविवार शाम पुलिस लाइन में अधिकारियों ने उनके पार्थिव शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अंतिम विदाई दी।
हेड कांस्टेबल राजकुमार (55) बागपत के खास थाना क्षेत्र के निरोजपुर के निवासी थे। वह मूंढापांडे में पीआरवी पर तैनात थे। मूंढापांडे कस्बे में ही सेवानिवृत्त अध्यापक सुंदर लाल के मकान में किराये पर रहते थे। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात सो गए थे, लेकिन रविवार सुबह देर तक नहीं उठे तो उन्होंने मकान में जाकर देखा तो राज कुमार चारपाई पर मृत पड़े थे। उन्होंने बताया कि फोन से पत्नी नीलम के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर एस आई मदनपाल मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए और परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हेड कांस्टेबल की बेटी सुहानी, बेटा सफल बीटेक कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल का शव पुलिस लाइन में लाया गया है। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना समेत अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शव पुष्प चक्र चढ़ा कर हेड कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी।