{"_id":"62376772b8633307620b6072","slug":"head-cons-table-died-in-accident-moradabad-news-mbd4220937168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा कट पर ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे पर वापस जा रहे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेडकांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी बलवीर सिंह (35) रामपुर जिले में यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था के लिए धमोरा कट पर चल रही थी। बलवीर सिंह शहजादनगर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। इन दिनों पत्नी और बच्चे मूलगांव शहबाजपुर गए हुए थे।
रविवार को बलवीर सिंह धमोरा कट पर ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम चार बजे बाइक से शहजादनगर स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में धमोरा बाईपास पर रामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची शहजादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि बलवीर सिंह के साथी पुलिस कर्मी सोमदत्त शर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके पर छोड़ा गया ट्रक कब्जे में ले लिया है। उसके नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त बलवीर सिंह हेलमेट लगाए हुए थे।
00
होली की खुशियों के बीच घर में मचा कोहराम
गजरौला (अमरोहा)। गजरौला थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के मूल निवासी बलवीर सिंह की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। उनके निकटवर्ती लोगों ने बताया कि होली की वजह से उनकी पत्नी व बच्चे गांव आए हुए थे। परिवार में होली की खुशियां छाई हुई थीं। रविवार शाम बलवीर सिंह की हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद