फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He was beaten up before being shot, and then the accused fled.

Moradabad News: गोली मारने से पहले जमकर पीटा, फिर भाग गए आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
He was beaten up before being shot, and then the accused fled.
मुरादाबाद। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गोली मारने से पहले आरोपियों ने प्रिंस को जमकर पीटा था, जब वह बेसुध होकर नीचे गिर गया तो तमंचा सटाकर गोली दाग दी। लाइनपार के चिड़ियाटोला में जिसने भी इस घटनाक्रम को देखा, वह भयभीत हो गया। गोली चलने के बाद कुछ कारोबारी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


गोली चलाने वाला आरोपी और उसके साथी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। मौके पर लोगों ने बताया कि आरोपी कैल्टन स्कूल के सामने वाली गली में भागे हैं। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक उसी क्षेत्र में सिगरेट, पान का खोखा लगाता है। अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर आरोपी युवक के खोखे पर सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। तब भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामला पुलिस की ओर से निपटाए जाने के बाद भी दोनों में विवाद बना रहा। चार माह में दोनों में तीन बार झगड़ा हुआ। इसके बाद सोमवार को प्रिंस को गोली मार दी गई। मृतक के कुछ परिचितों का आरोप यह भी है कि प्रिंस को आरोपियों ने उकसाकर घर से बुलाया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे से कई बार मारपीट कर चुके हैं। सोमवार को विवाद इतना बढ़ा कि गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

00

सिगरेट का विवाद या वर्चस्व की जंग कहानी अनसुलझी
रक्षाबंधन के दिन सिगरेट को लेकर दोनों पक्षों का विवाद हुआ था, हालांकि प्रिंस के परिजनों का कहना है कि वह सिगरेट नहीं पीता था, उसका दोस्त सिगरेट पीने के लिए आरोपी पक्ष के खोखे पर गया था। वहीं पुलिस को एक क्लू यह भी मिला है कि मामला दो साल से चला आ रहा है। बात सिर्फ सिगरेट तक सीमित नहीं थी, किसी अन्य वजह से दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed