फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He had come home to celebrate Holi...after an argument with his wife, he jumped in front of a train and died.

Moradabad News: होली मनाने आया था घर...पत्नी से कहासुनी के बाद ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
He had come home to celebrate Holi...after an argument with his wife, he jumped in front of a train and died.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कहासुनी में पत्नी मायके गई तो युवक गुड्डू (25) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था और चार माह बाद होली पर मंगलवार की सुबह ही घर लौटा था। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से होली के त्योहार पर परिवार गम में डूब गया।
विज्ञापन

गुड्डू के चाचा रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुड्डू की शादी कटघर थाना क्षेत्र के मिलक ताजपुर निवासी रामवती के साथ हुई थी। दंपती की दो बेटियां सुहानी, अनामिका और बेटा शिवा है। गुड्डू हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गया था। चार माह बाद वह होली मनाने मंगलवार की सुबह ही घर आया था। चाचा का कहना है कि किसी बात को लेकर गुड्डू और उसकी पत्नी रामवती के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रामवती मूंढापांडे थाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके पीछे से गुड्डू भी चला गया। वहां से पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया था लेकिन रामवती घर नहीं गई वह अपने मायके चली गई थी। इससे नाराज होकर गुड्डू रेलवे स्टेशन मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद की ओर से दून एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बताया जा रहा है कि गुड्डू ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर गुड्डू के परिजन भी पहुंच गए। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed