फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He gave triple talaq to his wife after being caught talking to another woman.

Moradabad News: दूसरी महिला से बात करते पकड़ा तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
He gave triple talaq to his wife after being caught talking to another woman.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें महिला ने दावा किया है कि उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ बात करते हुए पकड़ लिया था। इस बात से गुस्साए पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में देवर ने उसके साथ छेड़खानी की और सास ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इसके बाद वह पति के साथ किराये के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन

15 फरवरी को उसने अपने पति को दूसरी महिला से बात करते पकड़ लिया था। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, देवर, सास समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed