फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He committed suicide because he could not make new clothes for his sister's wedding

Moradabad News: बहन की शादी में नए कपड़े नहीं बने तो दे दी जान

Thu, 29 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 29 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
He committed suicide because he could not make new clothes for his sister's wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा । तहेरी बहन की शादी में पहनने के लिए नए कपड़े नहीं बनने पर 20 वर्षीय दिव्यांग युवती ने जहर खाकर जान दे दी। नए कपड़ों की मांग करने पर उसका सोमवार को बड़े भाइयों से झगड़ा हुआ था।
भाइयों के डांटने पर ही उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बिना किसी के कार्रवाई के युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान के दो बेटे हैं। तीसरे नंबर की उनकी एक बेटी थी, जो दिव्यांग थी। गांव में ही रहने वाली इस युवती की तहेरी बहन की बृहस्पतिवार को शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिव्यांग युवती ने तहेरी बहन की शादी में पहनने के लिए नए कपड़ों की भाइयों से मांग की। इस पर भाइयों ने युवती के न सिर्फ नए कपड़े बनाने से साफ इन्कार कर दिया, बल्कि उसे डांट भी दिया।
भाइयों के झगड़ने के बाद युवती तनाव में आ गई। सोमवार को उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी कुछ समय बाद घर में ही मौत हो गई। घर की इकलौती युवती की मौत के बाद परिजन काफी दुखी हो गए।

साथ ही पड़ोस में चल रही तहेरी बहन की शादी की खुशियां भी फींकी हो गईं। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी तरह की कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed