फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hazratangarhi becomes new police station for 51 villages of Sambhal district

संभल जिले के 51 गांवों के लिए हजरतनगढ़ी बना नया थाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hazratangarhi becomes new police station for 51 villages of Sambhal district
संभल। आने वाले पंद्रह दिनों के भीतर हजरतनगर गढ़ी थाने का संचालन संभल जनपद से होने लगेगा। वहां तैनात मौजूदा पुलिस बल मुरादाबाद चला जाएगा और संभल जिले के एसपी प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिस बल की तैनाती कर देंगे क्योंकि हजरतनगरगढ़ी थाने का भवन संभल जिले को सौंप जाने की राजाज्ञा जारी हो गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक को लिए प्रेषित पत्र में राज्यपाल की ओर दो अधिसूचनाएं जारी होने की जानकारी दी है। एक अधिसूचना में हजरतनगर गढ़ी थाने का भवन संभल जनपद को सौंपने और इसमें 51 गांवों को शामिल किए जाने का उल्लेख है। दूसरी अधिसूचना में सोनकपुर में नया थाना स्थापित करने तथा हजरतनगर गढ़ी थाने के क्षेत्राधिकार वाले सभी गांव सोनकपुर बनने वाले नए थाने में शामिल किए जाने का उल्लेख है। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब 15 दिन के भीतर मुरादाबाद जनपद का पुलिस बल हजरतनगरगढ़ी से चला जाएगा। संभल जनपद का पुलिस बल तैनात हो जाएगा। निरीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को थाना प्रभारी बनाया जाएगा ताकि नए थाने में आधारभूत काम हो सकें। नए थाने में नखासा के 32, असमोली का एक और संभल कोतवाली के 18 गांव शामिल किए होंगे।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
आयुक्त मुरादाबाद मंडल ने 31 जनवरी को थाने के लिए संस्तुति भेजी
पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने 11 फरवरी को गृह विभाग को पत्र भेजा
अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने 20 जनवरी को हजरतनगरगढ़ी थाना संभल जिले को सौंपने की संस्तुति की
नौ वर्ष पुरानी थी मांग- नया थाना बनने से लोग हैं खुश
संभल। हजरतनगर गढ़ी निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा ने कहा कि हजरतनगरगढ़ी थाने को संभल जिले में सौंपे जाने की मांग लगातार नौ वर्ष से कर रहे हैं, लेकिन अब जाकर सुनवाई हुई है। चलो बहुत अच्छी बात है। वहीं भाजपा नेता संजय संाख्यधर ने बताया कि वह इसके लिए शासन में कई बार पैरवी कर चुके थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब जाकर अधिसूचना जारी हुई है। इससे 51 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। पुलिस की वर्किंग भी सुधरेगी। इस फैसले से लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक क्या था-हजरतनगर थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने आती थी नखासा
संभल। हजरतनगरगढ़ी कस्बे में अगर कोई विवाद होता था तो गांव में स्थित थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। एक बार तो हजरतनगढ़ी थाने की पुलिस पर हजरतनगरगढ़ी गांव में दबिश के दौरान पथराव हो गया था। नखासा पुलिस मौके पर पहुंची थी और वहां की पुलिस को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नखासा थाने आना पड़ा था। क्योंकि राजस्व सीमा के हिसाब से यह गांव नखासा थाना के क्षेत्राधिकार में था। जब 28 सितंबर 2011 को संभल नया जनपद बना तो राजस्व सीमा के हिसाब से हजरतनगरगढ़ी संभल जिले का हिस्सा हो गया था लेकिन पुलिस की सीमा के हिसाब से हजरतनगरगढ़ी स्थित थाना मुरादाबाद जनपद का ही हिस्सा बना रहा। इसके चलते थाने के बाहर अगर कोई एक्सीडेंट या कोई अन्य घटना होती थी तो वहां की पुलिस नखासा पुलिस को कॉल करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed