फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hasanpur MLA s maternal uncle shot dead in Amroha

भाजपा विधायक के मामा की हत्या: घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार

Thu, 19 Sep 2024 09:34 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना को किसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Hasanpur MLA s maternal uncle shot dead in Amroha
भाजपा विधायक के मामा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के मामा की सोते समय गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में रोष फैल गया है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के 70 वर्षीय मामा सत्यप्रकाश खड़गवंशी का परिवार रहता है। सत्यप्रकाश खड़गवंशी रोजाना घर के पास ही बनी पशुशाला में सोया करते  थे। बुधवार की रात को ही वह पशुशाला में टीनशैड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। मध्य रात्रि में कुछ बदमाशों ने पशुशाला में दाखिल होकर उनके सीने में बाईं तरफ गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अमरोहा और अमरोहा से मुरादाबाद ले जाया गया। जहां रात दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उनके शव को वापस गांव ले जाया गया।

विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीओ दीप कुमार पंत भी पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की गई।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना को किसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। सीओ दीप कुमार पंत क्या कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed