फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Haryana couple steals samples worth Rs 10 lakh from export firm

Moradabad News: निर्यात फर्म से हरियाणा के दंपती ने चोरी किए दस लाख रुपये के सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana couple steals samples worth Rs 10 lakh from export firm
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म से हरियाणा के गुरुग्राम निवासी दंपती ने दस लाख रुपये की कीमत के सैंपल चोरी कर लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। निर्यातक ने सैंपल वापस मांगे तो आरोपी दंपती झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार निवासी पुनीत कुमार ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लाकड़ी फाजलपुर में उनकी निर्यात फर्म है। जिसमें हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम निवासी रोनेवीर दास गुप्ता और उसकी पत्नी इपशिता नंदी दास गुप्ता 14 अक्तूबर 2025 को फर्म आए थे। निर्यातक का आरोप है कि कि दोनों उनकी फर्म सैंपल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों चोरी करते नजर आए हैं। सैंपल की कीमत करीब दस लाख रुपये है। उन्होंने आरोपियों से सैंपल वापस करने के लिए कहा तो आरोरी धमकी देने लगे और सैंपल वापस करने से इन्कार कर दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार आगे की र्कावाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed