फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Haryana artists add color to Amroha Mahotsav

Amroha Festival: कौन कहे बहू काले की.. छन छन बोलै नू बोलै तेरी तागड़ी, हरियाणा के कलाकारों ने भरा जोश

Sat, 17 Feb 2024 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 06:08 PM IST
सार

अमरोहा महोत्सव में हरियाणा के कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। पहली बार राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में आयोजित हो रहे अमरोहा महोत्सव में रोज नई प्रस्तुतियां लोगों को खूब भा रही है। दिन ढलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Haryana artists add color to Amroha Mahotsav
अमरोहा महोत्सव में कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा महोत्सव में शाम हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा, निर्मित सिंह और इंडियन आइडियल नीरज बख्शी के नाम रही। तीनों तीनों कलाकारों की दीवानगी महोत्सव में मौजूद लोगों के सिर चढ़कर बोली। झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक अजय हुड्डा के सुरों का जादू ऐसा चला कि दर्शक झूमने लगे।

विज्ञापन


अजय हुड्डा अपने हरियाणी अंदाज में मंच पर आए। आते ही उन्होंने सबसे पहले हाय नि मेरी मोटो... गाना गाया। इसके बाद तोसे कौन कहे बहू काले की... छन छन बोले नू बोले तेरी तागड़ी... बटुआ सा मुंह तेरी पतली कमर, राम जी ने छोड़ी की ना कोई रे कसर... महीने भीतर बन जागी तेरी सॉलिड बॉडी रे... जैसे बेहतरीन गाने गाकर दशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कलाकार निर्मित सिंह और नीरज बख्शी ने भी अपने अंदाज में खूब धमाल मचाया। पहली बार राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में आयोजित हुए अमरोहा महोत्सव में रोज नई प्रस्तुतियां लोगों को खूब भा रही है। दिन ढलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत रहे हैं। महोत्सव में पहुंचने वाले युवा, बच्चे चाट पकौड़ी का आनंद ले रहे हैं। हिंडोला पर झूला झूलना और मिक्की माउस पर मस्ती करना पसंद आ रहा है। महिलाएं मीना बाजार में खूब खरीदारी कर रही हैं।


शुक्रवार की रात स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ी और कोच को सम्मानित किया गया। अधिकारियों की माने तो ये वही विजेता खिलाड़ी हैं जो अमृत महोत्सव के दौरान प्रशासन की ओर से कराई गई खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इस दौरान डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम सुरेंद्र सिंह, मायाशंकर यादव, ईओ डॉ. बृजेश सिंह, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed