{"_id":"6634276bd12736e82d025ec4","slug":"harsh-gujral-will-tickle-in-panchayat-bhawan-on-5th-may-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-392986-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच मई को पंचायत भवन में गुदगुदाएंगे हर्ष गुजराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच मई को पंचायत भवन में गुदगुदाएंगे हर्ष गुजराल
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद राउंड टेबल 319 की ओर से एक स्टैंडअप कॉमेडी शो का आयोजन पांच मई को पंचायत भवन में किया जाएगा। देश के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल शो करेंगे। स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में हर्ष गुजराल बड़ा नाम हैं। अमर उजाला कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका में है।
यह कार्यक्रम मुरादाबाद राउंड टेबल की ओर से आयोजित किया जाएगा। वरुण बंसल ने बताया कि यह चैरिटी संस्था है। पिछले सात साल से मुरादाबाद में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 20 कपल संस्था के लिए काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में जो भी फंड एकत्रित होगा, उसका उपयोग कक्षाओं का निर्माण और स्कूलों में शौचालय बनवाने में किया जाएगा। पंचायत भवन में शाम साढ़े सात बजे कार्यक्रम शुरू होगा। हर्ष गुजराल देशभर में अपने शो करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए न्यूनतम 16 आयु वर्ष होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए टिकट है। मुरादाबाद राउंड टेबल के प्रतिनिधियों या फिर बुक माई शो के माध्यम से भी टिकट बुक की जा सकती हैं। अमर उजाला के अलावा रेडियो चैनल 89.6 भी पार्टनर है। इसके अलावा आशीष फोम्स एंड फर्नीशिंग, लुक्स सेलोन, गोल्ड जिम, संतोष ज्वैलर्स का भी सहयोग है। संस्था के चेयरमैन हर्षित रस्तोगी, उप चेयरमैन पुलकित वाष्र्णेय, सचिव वरुण बंसल, कोषाध्यक्ष तरुण बंसल, आकाश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल का योगदान है।