फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hariyali teej celebrated

Hariyali Teej: धूमधाम से हरियाली तीज मनाई, कई कॉलेजों में मनाया गया उत्सव

Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
सार

शिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंदनगर व एसवी पब्लिक स्कूल में तीजोत्सव पर मुख्य अतिथि भारती अग्रवाल रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शिशु वाटिका में प्रथम स्थान शगुन रस्तोगी, द्वितीय स्थान पर प्राची, प्रेरणा, आरती रहीं। तीसरे स्थान पर शगुन चौहान रहीं।

विज्ञापन
hariyali teej celebrated
Hariyali Teej 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के ज्यादातर कॉलेजों में शनिवार को तीजोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने अपने हाथों में सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाए। निर्णायक मंडलों ने छात्राओं को विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर में मेहंदी प्रतियोगिता मेंरिया को पहला, इलमा को दूसरा और सोफिया को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक में डॉ चंद्रभान सिंह, आंचल त्यागी, सोनिया रहीं। प्रधानाचार्य डॉ श्वेता पूठिया ने सभी छात्राओं को तीजोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गुलाबबाड़ी में पहले वर्ग में मानसी प्रथम, गुंजन द्वितीय, आराध्या तृतीय रहीं। दूसरे वर्ग में पलक को पहला, खुशी को दूसरा, निक्की सैनी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रीति सिंह, निशी अग्रवाल, पूनम ठाकुर, जया मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज में जूनियर वर्ग में पूजा भटनागर प्रथम, तृप्ति द्वितीय व खुशी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा मरियम, वंशिता, तान्या यादव, शुभी मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में कोमल पालीवाल व हिमांशी प्रथम स्थान पर, कंचन मिलकानी व शाईबा द्वितीय स्थान पर और टीना यादव व कशिश सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्रियांशी, रितिका सैनी, वंदना, कनक सैनी को दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अर्चना साहू, सुनीता गौतम, सिम्मी कंसल, प्रीति खन्ना, मिनी बजाज, मयूरी वार्ष्णेय, मंजू साहू व सोनिया अग्रवाल रहीं।

शिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंदनगर व एसवी पब्लिक स्कूल में तीजोत्सव पर मुख्य अतिथि भारती अग्रवाल रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शिशु वाटिका में प्रथम स्थान शगुन रस्तोगी, द्वितीय स्थान पर प्राची, प्रेरणा, आरती रहीं। तीसरे स्थान पर शगुन चौहान रहीं। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर डॉली, दूसरे पर शीतल, तीसरे पर खुशी व प्रज्ञा रहीं। एसवी पब्लिक स्कूल में कोमल सिंह को पहला, रिया को दूसरा, स्थान- मानवी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान विवेक अग्रवाल, डिंपल रस्तोगी, रेखा शंकर, प्रबंधक अनुज अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह, ज्योत्स्ना गुप्ता मौजूद रहीं।


लक्ष्मी नारायन जगदीश सरन कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पायल चौहान ने प्रथम, रिया रावत ने द्वितीय, साक्षी गंगवार ने तृतीय तथा वैष्णवी गुप्ता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राधिका को पहला, माही सैनी को दूसरा, पिंकी पासी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य बिमलेश कुमारी, सुमन माटे, खुशी गुप्ता, वैशाली आदि मौजूद रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed