फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Handle of e-buses caught by novice drivers

नौसिखिया चालकों को पकड़वाया ई-बसों का हैंडिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Handle of e-buses caught by novice drivers
मुरादाबाद। कई बड़े शहरों में ई-बसों के संचालन का जिम्मा संभाल रही निजी कंपनी (पीएमआई) के अधिकारी हादसे के बाद जागे हैं। अभी तक मुरादाबाद सहित सात महानगरों में बिना प्रशिक्षण दिए चालकों से ई-बसें चलवाई जा रही थीं। 30 जनवरी को कानपुर में एक ई-बस का एक्सीडेंट हो गया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि चालक अप्रशिक्षित था। नशे की हालत में बस चला रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद जब परिवहन निगम मुख्यालय से कंपनी पर गाज गिरी तो आनन-फानन में सभी शहरों में बसों के संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी गई। अब कंपनी ने चालकों का सत्यापन शुरू किया है। साथ ही कानपुर में उनकी ट्रेनिंग के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शुरुआत से काम में लेटलतीफी बरत रही कंपनी ने जल्दबाजी में चालकों को भर्ती किया था। अब गड़बड़ियां पाए जाने पर चालकों की कमी हो गई है। नतीजतन बुधवार को शहर में केवल दो बसों का संचालन हुआ, जबकि 14 फरवरी से पहले तक पांच ई-बसें शहर में दौड़ रही थीं।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने से प्रतिदिन की आय भी 20 हजार रुपये तक पहुंच गई थी। कंपनी की सुस्ती का दूसरा उदाहरण चार्जिंग डिपो पर देखा जा सकता है। 28 फरवरी तक शहर में 12 ई-बसें और पहुंचने का दावा किया जा रहा है। अब तक चार्जिंग डिपो पर सिर्फ एक चार्जिंग प्वाइंट तैयार है। इसके जरिये ही पांच बसों को चार्ज किया जा रहा था। वर्तमान स्थिति के अनुसार 28 फरवरी तक सभी पांच प्वाइंट्स चार्जिंग डिपो पर संचालित नहीं हो पाएंगे। ऐसे में ई-बसों की चार्जिंग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ई-बस संचालन के नोडल अधिकारी और पीतलनगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक का कहना है कि लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए निजी कंपनी को सभी ड्राइवरों का सत्यापन और प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश मुख्यालय द्वारा दिए गए हैं। इसके बाद ही शेष तीन बसें शहर में दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed