{"_id":"6a739a9f4db82de4ef02e3fd","slug":"handicraft-products-shine-at-the-expo-exporters-to-gain-access-to-new-markets-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-963729-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक्सपो में चमका हस्तशिल्प उत्पाद, निर्यातकों को मिलेंगे नए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक्सपो में चमका हस्तशिल्प उत्पाद, निर्यातकों को मिलेंगे नए बाजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो -2026 शुरू हो गया। पांच से आठ अगस्त तक चलने वाले इस एक्सपो में ईपीसीएच (एक्सपो में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद) ने विशेष पवेलियन लगाया है। इसमें होटल, रेस्तरां और कैटरिंग उद्योग के लिए डिजाइन, हस्तनिर्मित और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुरादाबाद के कई निर्यातकों ने इसमें भाग लिया है।
ईपीसीएच पवेलियन का उद्घाटन परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना, आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार और कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने किया। इस दौरान सदस्य निर्यातक, कारीगर और हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प में होटल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग की जरूरतों को पूरा करने की पूरी क्षमता है। इससे भारतीय कारीगरों और निर्यातकों के लिए नए बाजार खुलेंगे। आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो आज देश का प्रमुख व्यावसायिक मंच बन चुका है। यहां होटल मालिक, इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट और खरीद विशेषज्ञ एक मंच पर आते हैं। इससे हस्तशिल्प उद्योग को नए व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने कहा कि इस बार परिषद के सात सदस्य निर्यातक होम डेकोर, फर्नीचर, ग्लासवेयर, किचनवेयर, हाउसवेयर, कालीन और जूट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही जरी-जरदोजी, चिकनकारी, पेपर मेशी, लोक चित्रकला, ड्राई फ्लावर क्राफ्ट और अन्य पारंपरिक शिल्पों का लाइव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
00
निर्यातकों के लिए नए बाजार खोलेगा हॉस्पिटैलिटी एक्सपो : विशाल
-चार दिवसीय इंडियन हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 उद्घाटन समारोह में एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के महासचिव विशाल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन नदीम खान और जॉइंट सेक्रेटरी नबील अहमद शामिल हुए। उन्होंने एक्सपो और ईपीसीएच पैवेलियन का भ्रमण कर प्रदर्शकों से व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की। महासचिव विशाल अग्रवाल ने कहा कि यह एक्सपो मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए नए खरीदारों तक पहुंच बनाने और कारोबार बढ़ाने का बेहतर अवसर साबित होगा।