{"_id":"60bd37898ebc3ea5ed27f40e","slug":"hand-of-someone-close-in-the-kidnapping-and-murder-of-the-businessman-city-news-mbd391374477","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के अपहरण व हत्या में करीबी का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के अपहरण व हत्या में करीबी का हाथ
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र से स्पेयर पार्ट्स व्यापारी को अगवा कर उनकी हत्या में किसी करीबी का हाथ होने का सुराग पुलिस को मिला है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि व्यापारी निजी अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने जाने के लिए कहकर बाइक सवार के साथ निकले थे। उनकी बात से ऐसा लग रहा था कि वे किसी करीबी के साथ ही जा रहे हैं।
पुलिस इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि पाकबड़ा थानाक्षेत्र के शनिवार का बाजार निवासी कुलदीप गुप्ता(46) की पाकबड़ा के धारीवाल नगर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुलदीप गुप्ता दुकान पहुंचे थे। यहां कुछ देर बैठने के बाद वह अपने पैतृक घर चले गए। वहां टहलने के बाद वापस दुकान पर आए । दुकान पर मौजूद नौकर से कहा कि वह साईं अस्पताल में किसी को देखने जा रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ कर चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने पत्नी सुनीता को कॉल पर बैंक से चार लाख रुपये निकालने को कहा। व्यापारी ने पत्नी को कॉल कर बताया कि रुपये दुकान के पुराने कर्मचारी मुस्तफा को देने हैं। मुस्तफा की पाकबड़ा में डींगरपुर रोड पर ऑटो मरम्मत की दुकान है। महिला ने मुस्तफा को रुपये दिए तो उसके कुछ देर बाद व्यापारी ने कॉल कर रुपये मिलने की पुष्टि भी की। इसके बाद व्यापारी का फोन बंद हो गया था। काफी देर तक व्यापारी के घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान बिजनौर के स्योहारा में जंगल में व्यापारी का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम बिजनौर में कराया जा रहा है।
व्यापारी के हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ होने के सुराग मिले हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। व्यापारी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी चेक की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
घर पर चल रही थी जन्मदिन मनाने की तैयारी
पाकबड़ा। स्पेयर पार्ट्स व्यापारी कुलदीप गुप्ता का चार जून को जन्मदिन था। परिवार ने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी थी। बेटी इशिका और बेटे दिव्यांशु ने घर को सजाया था। पत्नी सुनीता पति की पसंद का खाना तैयार करके उनके आने का इंतजार कर रही थी। शाम चार बजे तक व्यापारी के नहीं आने पर परिजनों ने उन्हें कॉल की, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ आया। इसके बाद परिजन व्यापारी की तलाश में जुट गए। शनिवार को जब कुलदीप गुप्ता की मौत की सूचना परिवार को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
हत्याकांड का खुलासा करने को लगीं चार टीमें
पाकबड़ा। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमों को लगाया है। व्यापारी के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को इन सवालों के जवाब तलाशने हैं। सबसे ज्यादा अहम सवाल यह है कि स्पेयर पार्ट्स व्यापारी जिस बाइक सवार के साथ मरीज को देखने गए थे वह कौन था। व्यापारी ने पत्नी सुनीता से मुस्तफा को रुपये देने को क्यों कहा, जबकि मुस्तफा उनकी दुकान पर पहले काम करता था। अब उनकी दुकान पर माशूक अली काम करता है। व्यापारी जिस बाइक सवार के साथ गए और जो बाइक सवार रुपये लेने आया था दोनों एक ही थे या अलग-अलग। दोनों बाइकें एक थीं या अलग-अलग। फिरौती की रकम मिलने के बाद व्यापारी की हत्या क्यों की गई। कहीं व्यापारी ने बदमाशों को पहचान तो नहीं लिया था। एसएसपी ने इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए एसओजी समेत चार पुलिस की टीमों का को लगाया है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी।
थ्री व्हीलर चालकों पर जमीं पुलिस की निगाहें
पाकबड़ा। व्यापारी थ्री व्हीलर और ऑटो के पार्ट्स बेचने का कारोबार था। पुलिस जांच कर रही है कि इस कौन-कौन सा थ्री व्हीलर चालक और ऑटो चालक या फिर मिस्त्री या फिर इस कारोबार से जुड़ा अन्य कोई व्यक्ति व्यापारी के संपर्क में था।
व्यापारी के अपहरण और हत्या से व्यापारियों में रोष
पाकबड़ा। व्यापारी कुलदीप गुप्ता की चार लाख रुपये की फिरौती के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना से व्यापारी में रोष है। व्यापारियों ने कुलदीप गुप्ता के हत्यारों को जल्दी पकड़ने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने की हत्यारों को फांसी की मांग
पाकबड़ा। परिजनों ने व्यापारी का रविवार देर शाम को मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया। मृत कारोबारी के भाई संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता और उसके बेटे दिव्यांशु ने हत्यारों को फांसी सजा दिए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है व्यापारी ने करीब सवा तीन तौले के जेवर पहन रखे थे। व्यापारी के पास 14 हजार रुपये नकद थे।