फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   haji ikraam qureshi will candidate from moradabad rural

शमीमुल हक का टिकट कटा, देहात से लड़ेंगे हाजी इकराम

Sat, 21 Jan 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
haji ikraam qureshi will candidate from moradabad rural
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
करीब पचीस दिनों के घमासान और सीएम अखिलेश के हाथों में सपा की कमान के आने के बाद शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची से देहात विधायक शमीमुल हक ‘आउट’ हो गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने देहात विधायक का टिकट काटकर उनकी जगह सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं शमीमुल हक को छोड़ सभी सीटिंग एमएलए टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन


दिसंबर के आखिरी हफ्ते में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर जिले के विधायकों के बीच हलचल मचा दी थी। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में नगर, ठाकुरद्वारा, देहात और बिलारी विधायक के नाम शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में जारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूची में नाम शामिल होने से इन चारों विधायकों ने राहत की सांस ली। दो-दो सूची जारी होने से जिले से लेकर लखनऊ तक घमासान मच गया। लेकिन चुनाव आयोग के फैसले से सपा में खींचतान थम गई। अब नई सूची में देहात विधायक शमीमुल हक का नाम शामिल नहीं है।


उनकी जगह देहात सीट से जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी चुनाव लड़ेंगे। विधायक हाजी यूसुफ अंसारी नगर, हाजी रिजवान कुंदरकी, मो. फहीम बिलारी, नवाबजान खां ठाकुरद्वारा, अनीसुरर्हमान सैफी कांठ से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed