Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gulfashan surpassed Muskaan and Sonam, got murdered before marriage

Rampur News: मुस्कान-सोेनम से भी आगे निकली गुलफशां, शादी से पहले ही कराया कत्ल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gulfashan surpassed Muskaan and Sonam, got murdered before marriage
रामपुर। मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने की घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है। अब रामपुर में इससे भी ज्यादा सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोट क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां ने शादी से एक दिन पहले ही मंगेतर निहाल (25) का अपने प्रेमी सद्दाम की मदद से अपहरण करवाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी व एक आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन निहाल के परिजन गुलफशां की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में मिला। इसके बाद निहाल के परिवार में कोहराम मच गया। इसके पीछे परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए जो शिकायत की, उससे सभी स्तब्ध रह गए। मृतक के भाई नायब ने सीधे तौर पर निहाल की होने वाली पत्नी गुलफशां को निहाल की हत्या का आरोपी बताया।
विज्ञापन

नायब ने बताया कि उसका भाई बावर्ची का काम करता था। उसका निकाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था। यह रिश्ता छह माह पहले तय हुआ था। नायब का कहना है कि 15 जून की तारीख शादी के लिए तय की गई थी। बरात के लिए तैयारियां हो रही थीं। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। इस बीच 14 जून को एक युवक ने निहाल को फोन कर खुद काे गुलफशां का भाई बताते हुए यह कहकर बुला लिया कि उसके कपड़ों की नाप करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निहाल उन युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। नायब का कहना है कि परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। निहाल के गायब होने के कारण बरात भी नहीं जा सकी। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे। रात के समय निहाल का शव अजीमनगर क्षेत्र के जंगल में बरामद हुआ। नायब का कहना है कि गुलफशां ने ही अपने प्रेमी सद्दाम व उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या कराई है। नायब ने आरोप लगाया कि गुलफशां और सद्दाम का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों सद्दाम व फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी गुलफशां व अनीस की गिरफ्तार बाकी है। परिजनों ने कहा कि गुलफशां को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
----------------------------
---------------------------
रखा रहा शादी का जोड़ा, घर पहुंचा कफन में लिपटा शव
महीनों से चल रही थीं निहाल की शादी की तैयारियां, रविवार को जानी थी बरात

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। छह माह पहले रिश्ता तय होने के बाद से ही निहाल के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। निहाल ने निकाह के लिए खास ड्रेस बनवाई थी। घर में मेहमान भी आ चुके थे। निहाल की शादी को लेकर सभी खुश थे। रविवार को बरात जानी थी, लेकिन खुशियों को न जाने किसकी नजर लग गई। शादी से महज एक दिन पहले ही निहाल का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। दूल्हे की ड्रेस में निहाल को देखने के लिए आतुर माता-पिता ने जब उसका कफन में लिपटा शव देखा तो वह बेसुध हो गए। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
निहाल की छह माह पहले भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां के साथ शादी तय हुई थी। 15 जून को उसकी बरात जानी थी। इसके लिए पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। मगर, शादी से पहले निहाल के परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। 14 जून को घर में विवाह से पहले होने वाले कार्यक्रम चल रहे थे। मेहमान भी जुटे हुए थे। इस बीच निहाल के फोन पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार तक चलने को कहा। इसके कुछ ही देर में बाद निहाल घर से निकलकर कॉल करने वाले दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक निहाल के न लाैटने पर उसकी तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस बीच परिजनों के हाथ नैनीताल रोड पर एक स्थित संस्थान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लग गई।
इस फुटेज के जरिये पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर रविवार की रात में निहाल का शव अजीमनगर के रतनपुरा गांव के जंगल से बरामद कर लिया। सूचना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। निहाल का कफन में लिपटा शव उसके घर पहुंचा तो मोहल्ले की भीड़ जुट गई। सभी ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।


------------------------------------
चेहरे ढके थे अपहरणकर्ता, बाइक के नंबर से पुलिस ने ढूंढ निकाला

सीसीटीवी के जरिये पुलिस को निहाल के अपहरण की पुष्टि हुई। फुटेज में दो बाइक सवार युवक निहाल को बीच में बैठाए हुए कहीं ले जाते दिखे। बाइक ने अपने चेहरे ढक रखे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। हालांकि, बाइक नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी मदद से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची और हत्याकांड का खुलासा हुआ।

----------------------------------
दो बहनों की एक साथ होनी थी शादी
सैदनगर। रविवार को गुलफशां के साथ ही उसकी बहन की भी शादी थी। गुलफशां की बरात तो नहीं आई, लेकिन उसकी बहन की बरात आई। गुलफशां की बहन का निकाल संपन्न हुआ, लेकिन गुलफशां व उनके परिजन दूसरी बरात का इंतजार ही करते रहे। रविवार देर रात जब पुलिस यहां धमकी तो जानकारी हुई कि गुलफशां के होने वाली पति की हत्या हो चुकी है।
क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की दो बेटियों की शादी तय हुई थी। एक बेटी की शादी गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी बावर्ची का काम करने वाले निहाल के साथ तय हुई थी। दोनों बेटियों की बरात रविवार को आनी थी। एक बेटी की बरात तो रविवार को पहुंच गई थी, लेकिन गुलफशां की बरात का इंतजार होता रहा। देर रात लोग इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने निहाल की हत्या के संबंध में लोगों से पूछताछ की तो खलबली मच गई। पुलिस ने परिजनों के साथ ही गुलफशां से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed