{"_id":"689e4981c56926be28008f3b","slug":"guard-dies-after-being-hit-by-a-train-during-shunting-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-708899-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शंटिंग के दौरान में ट्रेन की चपेट में आकर गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शंटिंग के दौरान में ट्रेन की चपेट में आकर गार्ड की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर यार्ड में ट्रेन की शंटिंग के दौरान गार्ड की मौत हो गई। मुरादाबाद निवासी रेलवे गार्ड वीरेंद्र सिंह (36) ड्यूटी से पहले ड्राइवर के साथ शंटिंग करा रहे थे। काम लगभग पूरा हो चुका था, जैसे ही वह गार्ड केबिन से उतरे बराबर वाले ट्रैक पर तेजी से आई जननायक एक्सप्रेस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी दी।
इससे गार्ड दूर जाकर गिरे और मौके पर रेलकर्मियों की भीड़ एकत्र हो गई। साथी ड्राइवर ने कंट्रोल को मैसेज दिया। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह गार्ड की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि हादसा बुधवार देररात हुआ। सूचना पर रेल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गार्ड के परिजनों को सांत्वना दी। नरमू की स्टेशन शाखा के सचिव आईवन एडिसन ने बताया कि छह-सात वर्ष पहले ही वीरेंद्र बतौर गार्ड तैनात हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। रेल प्रशासन ने भी सरकारी सहायता के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।