फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GST irregularities found in exporter's firm, 71 lakh fine paid

Moradabad News: एक्सपोर्टर के फर्म में मिली जीएसटी की गड़बड़ी, 71 लाख जुर्माना भरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
GST irregularities found in exporter's firm, 71 lakh fine paid
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीमों ने दिल्ली रोड स्थित लाकड़ी फाजलपुर में शुक्रवार को छापा मारा। 17 घंटे तक चली जांच में करोड़ो रुपये की जीएसटी की गड़बड़ी पकड़ी गई। छानबीन से एक्सपोर्टर द्वारा बोगस फर्मों से खरीदी करने की जानकारी मिली। इस मामले में एक्सपोर्टर ने तत्काल 71 लाख 36 हजार का जुर्माना भर दिया।
विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त ने जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर राज्य कर विभाग की टीमों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली रोड लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक एक्सपोर्टर के फर्म में छापा मारकर जांच शुरू की। टीम की जांच शनिवार की शाम चार बजे तक चली। फर्म में डेकोरेटिव फर्नीचर एवं आर्टीकल्स का निर्माण और बिक्री की जाती है। टीमों ने फर्म के डाटा का विश्लेषण किया। दिल्ली रोड की फर्म ने ऐसी अन्य फर्मों से खरीद की थी, जिनका जीएसटी पंजीयन सप्लाई से पूर्व ही निरस्त हो गया था। इस प्रकार वर्ष 2022-23 व वर्ष 2023-24 में फर्म ने 50 लाख की बोगस आईटीसी क्लेम की है। मुरादाबाद जोन के 20 अधिकारियों की पांच टीमों ने संयुक्त रूप से व्यापार स्थल पर कागजातों और माल की छानबीन की। जांच के समय व्यापारी द्वारा प्रस्तुत कागजात के आधार पर स्टॉक में 81 लाख का अंतर पाया गया। जीएसटी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक्सपोर्टर ने बाहर से अवैध ढंग से खरीद की थी। यह कार्रवाई सुबह चार बजे तक चली। अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरए सेठ ने बताया कि जांच के दौरान एक्सपोर्टर ने तत्काल लगभग 71 लाख 36 हजार रुपये जमा किया है। विभागीय जांच के दौरान जीएसटी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जांच का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) श्रीहरि मिश्रा ने किया। इसमें उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, सचान, विकास बहादुर चौधरी, अरविंद निषाद, भारत भूषण, कपिल कुमार और युवराज खन्ना सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


17 घंटे तक हुई जीएसटी चोरी की जांच
राज्य कर के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शनिवार की शाम चार बजे तक दिल्ली रोड स्थित लाकड़ी फाजलपुर स्थिति फर्म में छापा मारकर पूरे माल और कागजात को खंगाला। जांच में जीएसटी चोरी का मामला पकड़ में आने पर तत्काल 71 लाख 36 हजार रुपये जमा कराया। इस दौरान एक्सपोर्टर परिवार को रात में नींद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed