फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GST evasion worth Rs 3 crore detected from firecracker traders, Rs 50 lakh deposited

Moradabad: पटाखा कारोबारियों से पकड़ी तीन करोड़ की जीएसटी चोरी, 50 लाख करवाए जमा, ऐसे चल रहा था पूरा खेल

Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
सार

दिवाली से पहले राज्यकर विभाग ने मुरादाबाद, संभल और बिजनौर में पटाखा कारोबारियों पर छापा मारा। इस बीच करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। जांच में पाया गया कि कारोबारियों ने गोदाम में स्टॉक कम दिखाया और बिक्री अधिक की थी। 

विज्ञापन
GST evasion worth Rs 3 crore detected from firecracker traders, Rs 50 lakh deposited
पटाखों की जांच करती टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

दिवाली से पहले राज्यकर विभाग ने मुरादाबाद सहित तीन जनपदों में पटाखा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि तीनों कारोबारियों ने तत्काल 50 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।

विज्ञापन


अभी जांच जारी है। दिवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री दुकानदारों को शुरू हो गई है। त्योहार के लिए कारोबारियों ने बड़ी मात्रा में पटाखा स्टॉक किया है। ज्यादातर कारोबारियों ने चेन्नई से पटाखे आदि मंगवाए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने मुरादाबाद के नूरपुर मोहम्मदपुर बस्तौर संभल रोड, संभल जनपद के चंदौसी में और बिजनौर के नजीमाबाद में पटाखे की गोदामों पर छापा मारा। तीनों ही थोक कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड 2 आरए सेठ ने बताया कि कारोबारियों का पंजीकरण सही है। इन्होंने बोगस फर्मों से खरीद नहीं की है। लेकिन गड़बड़ी स्टॉक और बिक्री में की है। पटाखा कारोबारियों के यहां गोदाम में स्टॉक कम दिखाया, जबकि अधिक माल की बिक्री की।

इसके अलावा बिक्री की कीमतों में भी गड़बड़ी की है। प्रारंभिक जांच में तीन करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। विभाग ने मौके पर ही 50 लाख रुपये का कर वसूल किया। उन्होंने कहा कि अपर आयुक्त ग्रेड वन अशोक कुमार सिंह ने पहले डाटा का आंकलन किया।


 इसके बाद गड़बड़ी मिलने पर उनके निर्देश पर ही छापा मारा है। एक साथ तीनों स्थानों पर दबिश दी, जहां बड़ी अनियमितताएं पाई गईं।

22 अधिकारी रहे शामिल

आरके सेठ के अनुसार छापा मारने वाली टीमों में 22 अधिकारी शामिल रहे। बुधवार दोपहर अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर कार्रवाई की। अभी तीनों ही स्थानों पर जांच जारी है। बृहस्पतिवार दोपहर तक कार्रवाई की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed