{"_id":"572c351f4f1c1b4c625cd852","slug":"grp-caught-train-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी और लखनऊ मेल लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी और लखनऊ मेल लूटने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी में पकड़े गए लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में लूट करने वाले गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पास से 56 हजार की नगदी सहित लाखों रुपये का माल बरामद हुआ है। इन्होंने ट्रेनों में एक दर्जन से अधिक वारदात स्वीकार कर ली हैं। अभी चार ट्रेनों में लूट की घटनाओं का खुलासा किया जा सका है। जबकि अन्य घटनाओं के लिए सभी थानों से रिकार्ड मांगा जा रहा है।
जीआरपी ने स्टेशन से राकेश निवासी गांव रोनी हाजीपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर वर्तमान निवासी गांव गोलंद थाना पिलखुआ जिला हापुड़, जगवीर सिंह निवासी गांव गोलंद थाना पिलखुआ हापुड़, अनिल कश्यप निवासी मकान नंबर ई-55सी लाइन पार रेलवे कालोनी थाना मझोला मुरादाबाद और नरेंद्र सिंह गांव जालिमपुर वरवटा थाना सकरन सीतापुर वर्तमान पता शिव कुटिया मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना कोतवाली हरिद्वार हैं।
इनके पास से 33 मोबाइल जिनमें 19 टच स्क्रीन फोन, 56 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए। पत्रकार वार्ता में एसपी जीआरपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गैंग में राकेश उफ सूरज स्टेशन पर घूमकर अपना शिकार तलाशता था।
विज्ञापन
महिलाओं के हैंडबैग देखकर ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा हो जाता। जैसे स्टेशन से ट्रेन चलना शुरू कर करती। बैग पर झपट्टा मारकर भाग निकलता। इस कार्य में उसका मामा जगवीर सहयोग करता है।