{"_id":"612d373f8ebc3e06046cdd23","slug":"grp-caught-thief-gang-five-accused-from-four-states-arrested-city-news-mbd4009734126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा चोर गिरोह, चार राज्यों के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने पकड़ा चोर गिरोह, चार राज्यों के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सभी पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पांच चोरी किए हुए मोबाइल और आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों की उम्र महज 18 से 19 वर्ष है और ये सभी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे योजनाबद्ध तरीके से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की अगुआई में टीम गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफार्म संख्या छह-सात पर बने पैदल पुल के नीचे कुछ लोगों से संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई। इनमें से पांच युवकों पर पुलिस को संदेह हुआ तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। थाने में युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई। तब ज्ञात हुआ कि पांचों युवक ट्रेनों में चोरी करते हैं।
पुलिस ने आरोपियों से बरामद मोबाइल और नकदी को अपने कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। इनमें से आरोपी विकास थाना मवई चौराहा आयोध्या, आरोपी घनश्याम थाना असंद जिला करनाल, आरोपी मोहित थाना लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला है। जबकि दो अन्य आरोपी लखीमपुर खीरी और बिहार में जिला सीवान के निवासी हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।