फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GRP and RPF searched the railway station

जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन को खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
GRP and RPF searched the railway station
मुरादाबाद। हापुड़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यहां भी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग भी चलाया। डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

जीरआरपी एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि हापुड़ के स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह को शनिवार को डाक के माध्यम से एक पत्र मिला। इसमें इसमें हापुड़ खुर्जा, फिरोजाबाद समेत करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कुछ धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है। इस पत्र में लश्कर-ए-तैयबा की ओर से धमकी दी गई है। इस सूचना के मिलने के बाद रविवार को जीआरपी और आरपीएफ ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस सघन चेकिंग के दौरान स्टेशन का चप्पा चप्पा खंगाला गया। ट्रेनों के बोगियों की तलाशी कराई गई। जीआरपी को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। त्योहारों के मद्देनजर ड्यूूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, ओवरब्रिज, लिफ्ट, प्लेटफार्म और स्टेशन के आसपास के होटलों में भी लोगों को संदिग्ध मानकर उनसे पूछताछ की। स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड की टीम ने पार्किंग और पार्सल कार्यालय के आसपास भी चेकिंग की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर सिंह, आरपीएफ कंपनी कमांडर धर्मेंद्र सिंह राणा और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed