फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   green trees demolish in encrochment

सड़क निर्माण में बाधा बने हरे पेड़ उखाड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
green trees demolish in encrochment
अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत हरा पेड़ उखाड़ती नगर निगम की जेसीबी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट गेट के सामने बन रही सड़क के रास्ते में आ रहे हरे पेड़ों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत उखाड़ दिया गया। नगर निगम के निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने हरे पेड़ उखाड़े जाने की एनओसी वन विभाग से मिलने का दावा किया है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा इन दिनों कलक्ट्रेट के सामने सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के बीच में एक व्यक्ति के प्रतिष्ठान की सीढ़ियां और कुछ पेड़-पौधे आ रहे थे। सचल दल प्रभारी फिदा हुसैन की टीम ने सड़क के बीच में आ रही सीढ़ियां जेसीबी से गिरा दीं। पेड़ पौधों को भी उखाड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। नगर निगम निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुनील केसरी के अनुसार सड़क के बीच में कुछ अतिक्रमण होने की वजह से काम नहीं हो पा रहा था। सीढ़ियां हटाने के लिए संबंधित व्यक्ति को पहले भी कहा जा चुका था लेकिन उन्होंने सीढ़ी नहीं हटाई गई। वन विभाग से पेड़ों को हटाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया गया था। पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। जो छोटे पौधे हटवाए गए थे उनके स्थान पर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पेड़ पौधे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed