{"_id":"67900c7dd254be652e0e3a79","slug":"green-signal-for-flights-to-kanpur-and-dehradun-expected-from-april-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-567990-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कानपुर व देहरादून की फ्लाइट को हरी झंडी, अप्रैल से आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कानपुर व देहरादून की फ्लाइट को हरी झंडी, अप्रैल से आसार
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपने शहर से कानपुर व देहरादून की फ्लाइट को हरी झंडी मिल गई है। फ्लाई बिग कंपनी को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अनुमति दे दी है। अप्रैल से कानपुर व देहरादून की फ्लाइट शुरू होने के आसार हैं। फिलहाल कोहरे के कारण एकमात्र फ्लाइट भी रद्द चल रही है, जोकि 15 मार्च से शुरू हो जाएगी।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर एएलएस डिवाइस न होने के कारण कम दृश्यता में विमान उतर नहीं पाते। लगातार फ्लाइट रद्द होने से कंपनी को घाटा हो रहा था। इस कारण नवंबर के अंत में फ्लाइट अस्थायी रूप से 15 मार्च तक के लिए बंद कर दी गईं। कंपनी ने स्टाफ को भी दूसरी जगह तैनात कर दिया। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों में चर्चा थी कि मार्च में भी फ्लाइट शुरू होने पर संशय है।
वहीं मंगलवार को फ्लाई बिग ने इस चर्चा पर पूर्ण विराम लगा दिया है। कंपनी के एजीएम राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मुरादाबाद से कानपुर व देहरादून के लिए फ्लाइट संचालित करने की अनुमति मिल गई है। 15 मार्च के बाद लखनऊ की फ्लाइट तो बहाल होगी ही, इसके बाद जल्द ही अन्य दोनों शहरों की फ्लाइट भी चलाएंगे। कंपनी के प्लान में गाजियाबाद व भटिंडा तक फ्लाइट भी शामिल है। हालांकि इन दोनों शहरों के लिए अनुमति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण फ्लाइट रद्द होने की स्थिति सिर्फ मुरादाबाद में ही नहीं है, बल्कि आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट व श्रावस्ती में भी उड़ानें बंद हैं।
यहां भी विमानन सेवा प्रदाता के रूप में फ्लाई बिग काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि उन हवाई अड्डों पर 5000 मीटर की दृश्यता में ही विमान उतारने की अनुमति है। जबकि इन दिनों दृश्यता 500 मीटर से भी कम रहती है।