फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   grave

कब्र से शव निकलावाकर कराया गया बच्ची के शव का पोस्टमार्टम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
grave
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर बच्ची के शव का कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। चौधरपुर गांव में तीन दिन पहले बच्ची की नदी में डूबकर मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफना दिया था। बुधवार को किसी ने यूपी 112 पर कॉल कर बच्ची की हत्या की सूचना दे दी। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मझोला राकेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चौधरपुर गांव विपिन सिंह परिवार रहता है। उसके परिवार में पत्नी संतोष और दो बेटियां एवं एक बेटा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को विपिन की पत्नी अपनी पांच माह की बेटी को लेकर गांगन नदी के किनारे से होकर गुजर रही थी। अचानक महिला की गोद से छिटककर बच्ची नदी में गिर गई थी। बच्ची बह गई। काफी देर तलाश करने पर अगले दिन काफी आगे उसका शव मिल पाया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। इसी बीच किसी ग्रामीण ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बताया कि एक बच्ची की हत्या करने के बाद उसका शव दफना दिया था। सूचना पर यूपी डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची गई थी। इसके बाद थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने कब्र से शव निकालने के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी। पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से बच्ची के शव को निकलवाया गया और शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से बच्ची की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने पूछताछ में बच्ची को नदी में गिरने की बात कही है। बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed