{"_id":"6150e4058ebc3e099d718922","slug":"government-will-not-be-able-to-save-even-cabinet-expansion-imran-moradabad-news-mbd4040891169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रीमंडल विस्तार भी नहीं बचा पाएगी सरकारः इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रीमंडल विस्तार भी नहीं बचा पाएगी सरकारः इमरान
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार मुरादाबाद आए शायर एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार भी सरकार को नहीं बचा पाएगा। 2022 में जनता सरकार बदल देगी। कांग्रेस के बिना उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं बनेगी।
रविवार को मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का शहर में रोड शो निकला। इस दौरान इमरान का जगह-जगह स्वागत किया गया। रोड शो के बाद उन्होंने नवाब मज्जू खां की मजार पर चादरपोशी की।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बोले, बिना कांग्रेस के यूपी में कोई सरकार नहीं बनेगी, यह तय है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी, किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अगर कोई पार्टी गठबंधन के लिए कांग्रेस के पास आती है तो पार्टी सोचेगी।
विज्ञापन
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार करें या रहने दें, 2022 के चुनाव में जनता यूपी में सरकार बदलने जा रही है। ओवैसी की पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत से लोग चुनाव लड़ने आ रहे हैं। रामदास आठवले, मांझी भी घूम रहे हैं। माहौल कांग्रेस का है। औवेसी की पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।