फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government preparing to cut 3.5 crore votes: Sanjay Singh

साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की तैयारी में सरकार : संजय सिंह

Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Government preparing to cut 3.5 crore votes: Sanjay Singh
मूंढापांडे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की तैयारी में जुटी है। वोट कटने से राशन कार्ड सहित सभी सुविधाएं समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की रामपुर से शुरू हुई वोट बचाओ, संविधान बचाओ पद यात्रा मूंढापांडे दलपतपुर पहुंची। पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में डाॅ. आंबेडकर ने जब संविधान लिखा तो आम लोगों को सबसे बड़ा अधिकार वोट देने का दिया। आरोप लगाया कि मोदी और योगी सरकार यूपी में साढ़े तीन करोड़ वोट चोरी करने की तैयारी कर रही है। इतना वोट चोरी होगा तो कैसे चुनाव होगा। पहली प्राथमिकी रामपुर में दर्ज की गई कि मुसलमान वोट बनवाने में पीछे रह जाएगा। पिछड़ी जाति के लोग डर जाएंगे। लक्ष्य कर कुछ जातियों और धर्म के लोगों को फार्म नहीं दिए जा रहे हैं। गैरहाजिर कैटेगरी में वोट डाल दिए जा रहे हैं। इसका स्पष्ट कारण यह है कि जनता अपने वोट से पसंद की सरकार चुन न सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वोट कट जाएगा तो लोग राशन, आयुष्मान आदि योजना से वंचित हो जाएंगे। घर पर मत बैठिए। सुप्रीम कोर्ट में तारीख पड़ रही है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। डॉ. लोहिया के कथन का भी उन्होंने उल्लेख किया। फर्जी एनकाउंटर हो रहा है। बुलडोजर चलाया जा रहा है। यात्रा मुरादाबाद होते हुए अमरोहा की तरफ जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक महिला हिजाब हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। यात्रा मंगलवार सुबह मुरादाबाद रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed